गाजियाबाद (युग करवट)। वेव सिटी थाने के एसओ मानवेंद्र सिंह की तत्परता एवं सजगता की वजह से एक व्यक्ति की जान बच गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आत्महत्या करने के लिये पोल पर चढ़ गया है। इस सूचना के मिलते ही एसओ मानवेंद्र सिंह ततकाल रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। उसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके पोल पर चढ़े व्यक्ति को सकुशल उतारकर उक्त घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी। वह व्यक्ति पोल पर क्यों चढ़ा इसका पता लगाने के लिये वेव सिटी थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी।