विनय कटियार का दावा- पीएम मोदी से की बात
अयोध्या (युगकरवट)। राम मंदिर के चंदे में कथित चोरी के मामले पर भाजपा नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने कहा, यह स्पष्ट है कि धन का गबन किया गया है। मैंने इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जेल जाएं। अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर से जुड़े मामले की जांच तेज हो गई है। एसआईटी की टीम शुक्रवार सुबह गेस्ट हाउस से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुई। जांच के तहत आज भी परिसर में पूछताछ का दौर जारी रहेगा। एसआईटी ने मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए बैंक कर्मचारियों को भी तलब किया है। बैंक कर्मचारियों से बंद कमरे में पूछताछ की गई। टीम ने वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों से संबंधित पहलुओं की जांच की। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।