गाजियाबाद (युग करवट)। पुस्तक के लेखक वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई के साथ राजनाथ सिंह के संबंध में हुई वार्ता सुना कर सभागार का वातावरण बहुत सुखद बना दिया। उन्होंने बताया कि एक बार अटल जी से उन्होंने कहा था कि आप में जो गुण हैं, वो और राजनाथ सिंह कि क्या-क्या गुण हैं तो मैंने बताया था कि राजनाथ सिंह आपकी तरह ही अच्छी पर्सनालिटी के मालिक हैं, आप की तरह ही धोती कुर्ता पहनते हैं, आपकी तरह ही बहुत अच्छे वक्ता भी हैं और आपकी तरह बहुत ही लोकप्रिय भी हैं। इस पर अटल जी ने पूरी सहमति जताई थी। श्री शर्मा ने बताया कि फिर उन्होंने अटल जी से कहा था कि एक मामले में राजनाथ सिंह आपसे आगे हैं। इस पर अटल जी चौंक गए थे और कहा था बताइए किस मामले में? तब मैंने कहा था कि राजनाथ सिंह किसानों के नेता है जो कि आप नहीं हैं, इस पर अटल जी ने मुस्कुराते हुए अपनी सहमति व्यक्त की थी।