लखनऊ (युग करवट)। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। उधर, अधिवक्ताओं ने एलान किया कि इस केस की पैरवी कोई भी अधिवक्ता नहीं करेगा। फैजाबाद बार एसोसिएशन ने श्रीराम मंदिर में दान चोरी के आरोपियों की पैरवी करने से मना कर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कालका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि जो भी अधिवक्ता पैरवी करेगा, उस पर पांच लाख का जुर्माना लगेगा। साथ ही लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। यही नहीं उन्होंने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के अयोध्या छोडक़र जाने की मांग की।