नोएडा (युग करवट)। ग्रेटर नोएडा में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने किसानों और आम नागरिकों के साथ कथित अभद्रता तथा भ्रष्टाचार के विरोध में थाना इकोटेक-3 का घेराव कर प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मारपीट के एक मामले में पीडि़त पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया। विरोध प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी अजय कुमार ने खेद व्यक्त करते हुए सभी लोगों को रिहा किया। एसीपी राजीव गुप्ता के साथ वार्ता के बाद भाकियू ने धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया। भाकियू के नोएडा जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि हबीबपुर ग्राम निवासी हिमांशु कुमार के साथ 18 जून को कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। जिलाध्यक्ष ने एसीपी राजीव गुप्ता के साथ वार्ता के उपरांत धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। इस अवसर पर अनिल खारी, संजय फौजी, राजा चौधरी, यादराम नेता, रामपाल नेता, विपिन तंवर, सुन्दर तंवर, मनीत नागर, अमित नागर, मनवीर भाटी, कर्मवीर मावी, नवीन कसाना, अनूप नागर, नीतीश नागर, आज़ाद चौधरी, बिनोद कुमार, मोहित मावी सहित बड़ी संख्या में किसान, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।