ग्रेटर नोएडा (युग करवट) । गलगोटिया विश्वविद्यालय में भारत की पुरुष और महिला लैक्रोस टीमों के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से 63 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो मलेशिया में साउथ ईस्ट एशियन कप 2026 और ऑस्ट्रेलिया में एशिया पैसिफिक लैक्रोस सिक्सेस चैंपियनशिप 2026 की तैयारी कर रहे हैं। जापान की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच युकारी यामामोटो खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दे रही हैं। शिविर में तकनीकी कौशल, मैच रणनीति, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. धु्रव गलगोटिया ने कहा कि विश्वविद्यालय भारतीय खिलाडिय़ों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और बेहतर प्रशिक्षण माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में भारतीय पुरुष और महिला लैक्रोस टीमों ने एशियन लैक्रोस गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।