ग्रेटर नोएडा (युग करवट) । 40वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी द्वारा दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल, वीजीआई दादरी में 21 जून से 30 जून 2026 तक संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में 600 कैडेटों के साथ 50 आर्मी एवं सिविल स्टाफ प्रतिभाग कर रहे हैं।
शिविर के दौरान इंटर बटालियन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें मैप रीडिंग, फायरिंग, जेडीएफएस, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग तथा हेल्थ एंड हाइजीन जैसी प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं।
शिविर का औचक निरीक्षण एनसीसी गु्रप मुख्यालय गाजियाबाद के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह तथा ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल अमोद चावला ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल रविंदर खत्री, उप कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश चौहान, सूबेदार मेजर जगराम गुर्जर सहित समस्त प्रशिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों ने शिविर के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षण स्टाफ की सराहना करते हुए कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।