भाजपा की प्रदेश कमेटी की घोषणा जल्द
नए क्षेत्रीय अध्यक्ष कराएंगे श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण कार्यक्रम
लखनऊ (युग करवट)। भाजपा की प्रदेश कमेटी की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दिल्ली आए हैं। इसके बाद संगठन में बड़े बदलावों की चर्चा अचानक फिर तेज हो गई। जून माह के अंदर ही टीम घोषित करने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि दो महामंत्री अपना पद बचाने में सफल हो रहे हैं। चुनावी वर्ष देखते हुए प्रदेश की टीम का आकार बड़ा रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि पंकज चौधरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलकर प्रदेश इकाई की घोषणाजल्द ही कर देंगे। प्रदेश कमेटी में रखे जाने वाले नामों पर सहमति बन चुकी है। पहले एक महामंत्री को दोबारा अवसर मिलने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब एक पूर्वांचल एवं एक ब्रज क्षेत्र दो महामंत्री पद पर बने रह सकते हैं। से जुड़ गए हैं। महिलाओं की भूमिका में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, लालगंज पूर्व सांसद नीलम सोनकर, गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल व महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कानपुर की कमलावती सिंह के स्थान पर नए चेहरों को दायित्व दिए जाने की चर्चा है। पूर्व सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत के चुनाव लडऩे की संभावनाओं को देखते हुए उनकी जगह महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य को संगठन में जगह मिल सकती है। प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को राष्ट्रीय टीम में भेजने की चर्चा है। इसी के साथ ही छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की ताजपोशी होगी, जिनके नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मरण में आयोजित कार्यक्रम होगा।