गाजियाबाद (युग करवट)। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के एक मौहल्ले में रहने वाली १५ साल की नाबालिग लडक़ी ने अपनी सहेली पर संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपित ने उसके साथ छल करते हुए उसे आठ लडक़ों के सामने परोस दिया। अलग अलग स्थानों पर आरोपित युवकों ने न केवल उसके साथ उसकी इज्जत लूटी बल्कि उसे जान से मार देने की धमकी देकर उसे भयभीत भी कर दिया। उधर जैसे ही पीडि़ता ने अपने साथ घटित कई बार रेप की घटना के बारे में परिजनों को बताया तो उनके होश उड़ गये। उसके बाद उन्होंने पुत्री की सहेली समेत आधा दर्जन से आरोपित लडक़ों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये टीला मोड़ थाने में तहरीर दे दी। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके जांच करनी शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।