नई दिल्ली (युग करवट)। आज सोना और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी मार्केट में चांदी सुबह मार्केट ओपेन होते ही 7000 रुपये टूट गई। वहीं सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट आई है। यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव गिर रहे हैं और ग्लोबल अनिश्चितता बनी हुई है। आज एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1600 रुपये या 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर 1,46,528 रुपये पर आ गई थी। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रीकवरी देखने को मिला, जो 1250 रुपये टूटकर कारोबार कर रहा था। चांदी के भाव में भारी गिरावट आई, जो 7000 रुपये प्रति किलो गिर गया। एमसीएक्स पर फ्यूचर सिल्वर प्राइस 7000 रुपये या 3 फीसदी से ज्यादा टूटकर 2,27,125 रुपये पर थी। हालांकि इसमें भी थोड़ी रिकवरी देखने को मिली, जो करीब 6000 रुपये गिरकर कारोबार कर रही थी। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के कई वजह सामने आए हैं। इसमें मजबूत अमेरिकी डॉलर, बढ़ते अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, और मुनाफावसूली शामिल है। इसके अलावा, अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कम होने के कारण भी बुलियन मार्केट में दबाव बढ़ा है।