कारोबारी के घर हुई लूट में वांछित चल रहा
हापुड़ (युग करवट)। बीती रात जब हापुड़ कोतवाली व देहात थानों की पुलिस बुलंदशहर रोड पर चेकिंग कर रही थी उसी समय पुलिस की मुठभेड़़ ५० हजार के ईनामी बदमाश से हो गई। इस मुठभेड़ में जहां पुलिस की गोली लगने पर लुटेरा ढ़ेर हो गया वहीं हापुड़ नगर कोतवाली मुख्य आरक्षी मनोज कुमार भी बदमाश की गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश के पास से एक पिसटल, कारतूस व बाईक बरामद हुई। यह जानकारी देते हुए कप्तान कुंवर ज्ञान्नंजय सिंह ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से जिस बदमाश की मौत हुई है वह एक जून को गिरधारीनगर कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी के यहां हुई लूट की वारदात में वांछित चल रहा था। इसके चलते ही पुलिस ने उसके ऊपर पचास हजार का ईनाम घोषित किया था। श्री सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का नाम श्याम निवासी सूरजपुर पटवाई रामपुर हाल महालक्ष्मी कॉलोनी रूद्रपुर उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड हैं। उसके ऊपर लूट, डकैती व झपटमारी जैसी वारदातों के अनंक मुकदमे दर्ज हैं। श्री सिंह ने बताया कि इस सराहनीय कार्रवाई में एसओ हापुड़ देहात पारस मलिक व उनकी टीम ने अहï्म भूमिका निभाई।