गाजियाबाद (युग करवट)। पेंशन के लिए एक बुजुर्ग एक साल से कलेक्ट्रेट के चककर लगा रहे थे। मामला जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड के संज्ञान में आया तो तीन दिन में पेंशन बुजुर्ग के हाथ में थी।
इस मामले पर ग्राम सचिव पर 12 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। 13 जून को मुरादनगर के अबुपुर ग्राम में जिले के प्रभारी मंत्री ने ग्राम चौपाल लगाई थी। वहां एक बुजुर्ग ने एक साल से पेंशन रुकने की शिकयत की। इस मामले पर डीएम ने जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई।
आज डीएम ने में बुजुर्ग को अपने कार्यालय बुलाकर पेंशन शुरू कराई। साथ ही ग्राम सचिब पर अर्थदंड भी लगा दिया। डीएम ने कहा बेवजह लोगो की पेंशन रोकने वालो पर कार्यवाही की जायगी।