गाजियाबाद (युग करवट)। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.हिमानी अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी में महिलाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई की। जनसुनवाई में करीब 20 मामलों को सुना गया। डॉ.हिमानी अग्रवाल ने कहा कि आयोग सिर्फ सुनवाई करने के लिए नहीं है बल्कि पीडि़तों को न्याय मिले, इसकी भी मॉनीटिरिंग करता है। हर पीडि़त को समय से निष्पक्षता से न्याय मिल सके, इसके लिए आवश्यक है कि सभी सम्बंधित विभाग समन्वय से कार्य करें, सरकार की भी यही मशां है। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज पुष्कर, कुणाल मुदगल, पुष्पा सिंह, लोकेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।