गाजियाबाद (युग करवट)। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह आज गाजियाबाद के भ्रमण पर पहुंचे हैं। विकास भवन में आयोजित व्यापारी संवाद सम्मेलन में पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफर ऑनर दिया गया। इसके उपरांत डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़, सीडीओ कुमार सौरभ ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। सभागार शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, मोदीनगर विधायक डॉॅ.मंजू सिवाच, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, शहर विधायक संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह भी मौजूद रहे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने जिले के उद्यमियों व व्यापारियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को जाना। उद्यमियों ने इस दौरान प्रभारी मंत्री के समक्ष एक-एक कर समस्याओं को रखा। जिसमें उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में सडक़ों, अतिक्रमण और बिजली कटौती का मामला प्रमुखता से रखा। इसके अलावा टैक्स सम्बंधी और प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर भी मामला उद्यमियों ने उठाया। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार उद्यमियों और व्यापारी को किसी स्तर पर कोई समस्या नहीं होने देगी, जो भी समस्या होंगी उनका निस्तारण होगा। नई इकाईयों की एनओसी जैसे मामले सिंगल विंडो पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी औद्योगिक क्षेत्र में समस्या होगी उसका समय से निस्तारण किया जाएगा। बैठक में डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़, डीसीपी धवल जायसवाल, सीडीओ कुमार सौरभ, परियोजना निदेशक प्रदीप पाण्डेय,डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्तव, जिला उद्योग प्रोत्साहन अधिकारी अविनाश सिंह, भाजपा महामंत्री पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान, समरकूल के चेयरमेन संजीव गुप्ता, व्यापारी नेता उपेन्द्र गोयल, अशोक गोयल, संजीव सचदेवा, संजीव गुप्ता, सुशील अरोड़ा,संदीप बंसल, अतुल जैन, देवेन्द्र हितकारी, अनिल सांवरिया, संदीप रसम, रजनीश बंसल, भाजपा नेता भानु शिशौदिया, पार्षद अंकुश, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ने किया।