गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के द्वारा कमिश्नरेट पुलिस को और अधिक आधुनिक व सुदृढ़ बनाने के लिये शुरू की गई मुहिम एक और पायदान और उस समय चढ़ गई कि जब श्री गौड ने विवेचकों को हाईटैक तकनीकि वाले टैबलेट प्रदान किये। इस अवसर पर श्री गौड ने कहा कि इन टैबलेट के मिलने पर विवेचक अपनी अपनी विवेचनाओं को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्घ तरीके से निस्तारित कर पायेंगे बल्कि कागजी कार्रवाई में भी उल्लेखनीय कमी आयेगी। श्री गौड ने बताया कि स्मार्ट पुलिसिंग बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तकनीकि के माध्यक से जहां विवेचक अपनी अपनी विवेचनाओं को संपूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्घता के साथ त्वरति आधार पर कर सकेंगे वहीं पीडि़तों को भी त्वरित एवं पादर्शी न्याय मिलना शुरू हो जायेगा। इस अवसर पर श्री गौड के अलावा एडिशनल सीपी मुख्यालय एवं अपराध केशव चौधरी व डीसीपी मुख्यालय एवं सिटी धवल जायसवाल के अलावा अन्य अधिकारियों ने भी विवचेकों को टैब्लेट वितरित किये।