नई दिल्ली (युग करवट)। लोनी के गनौली गांव निवासी ओमकार की गोली मारकर अपहरण के मामले में फरार चल रहे 50000 के इनामी सौरभ और गोपाल दिल्ली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए हैं। गाजियाबाद पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लाएगी।