प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने एक एसओ समेत तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। जानकारी के अनुसार एसओ मधुबन बापूधाम के एसओ अखिलेश कुमार सिंह का तबादला गौतमबुद्घनगर हो गया था। सीपी ने उन्हें रिलीव करके उनके स्थान पर खोड़ा थाने में एसएचआई के पद पर तैनात राम किशन को एसओ मधुबन बापूधाम बना दिया। इसके अलावा श्री गौड ने मोदीनगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक मसूरी और अतिरिक्त निरीक्षक मसूरी राजवीर सिंह को इसी पद पर लोनी भेज दिया। उधर काम में लापरवाही व विवेचनाओं के निस्तारण में उदासीनता जैसे आरोप लगने पर डीसीपी सिटी ने सिटी एवं ट्रांस हिंडन जोन में तैनात एक चौकी प्रभारी समेत तीन दरोगाओं के अलावा २१ मुख्य आरक्षियों, कांस्टेबिलों को लाइन हाजिर कर दिया। जानकारी के अनुसार श्री जायसवाल ने जहां सिटी जोन के कविनगर थाने की सैक्टर नौ चौकी प्रभारी राहुल दीक्षित, मधुबन बापूधाम थाने के उपनिरीक्षक गिरीराज सिंह व वेव सिटी थाने में तैनात एसआई अभिलाष सिंह के अलावा दस पुलिसकर्मियों को लाइन भेजा है। इसके अलावा ट्रांस हिंडन जोन में तैनात ११ पुलिसकर्मियों पर भी डीसीपी सिटी की गाज गिरी।