पीडि़त परिवार ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
गाजियाबाद (युग करवट)। पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड के ख्ुालासे से पीडि़त परिवार संतुष्टï नहीं है। मुख्य आरोपी यश खटीक के भाई और चाचा पर कारवाई नहीं होने से पूरे क्षेत्र में गुस्सा और नाराजगी है। क्षेत्र के लोगों ने अब इस मामले को लेकर 14 जून को सैंतली के जेवीएस फार्म हाउस में महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत में लोगों को बुलाने के लिए सोशल प्लेटफार्म पर अभियान चलाया जा रहा है। लोग वीडियो संदेश पोस्ट करके चिराग को न्याय दिलाने के लिए महापंचायत में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। पीडि़त परिवार का आरोप है कि प्रशासन ने जो वादे उनसे किए थे उनको अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने पुलिस पर मुख्य आरोपी के भाई और चाचा को बचाने का भी आरोप लगाया। उधर पीडि़त परिवार ने न्याय ना मिलने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। चिराग त्यागी संघर्ष समिति का दावा है कि 14 जून की महापंचायत में क्षेत्र के हजारों लोग एकत्र होंगे।