पूर्व सांसद की शिकायत पर की गई कार्रवाई
गाजियाबाद (युग करवट)। कविनगर रामलीला मैदान में बनाए गए जानकी भवन को जीडीए ने अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि इस मामले में पूर्व सांसद डॉ. रमेशचंद तोमर द्वारा जीडीए उपाध्यक्ष को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जीडीए उपाध्यक्ष ने इस मामले में जांच समिति गठित की। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद जीडीए ने जानकी भवन सहित बनाए गए अन्य भवन को अपने कब्जे में ले लिया है साथ ही उसे अन्य कार्यो के लिए बंद कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद डॉ. रमेशचंद तोमर ने जीडीए को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि रामलीला मैदान में जानकी भवन में बिना जीडीए की जानकारी के बुकिंग हो रही है। उनका कहना था कि जीडीए की अनुमति लिए बिना ही एक भवन का निर्माण कर दिया गया जिसकी जानकारी जीडीए को नहीं दी गई। साथ ही जब बुकिंग हो रही है उसकी रसीद भी उन्हें नहीं दी जा रही है। ये जमीन जीडीए की है और इसमें बाहरी व्यक्ति कैसे कार्य कर रहे हैं इस शिकायत पर जीडीए वीसी ने जांच कमेटी बैठाई और उसके बाद कल जीडीए ने अपनी जमीन पर कब्जा ले लिया।