गाजियाबाद (युग करवट)। कई कारणों एवं आरोपों के चलते देहात क्षेत्र के विभिन्न थानों में तैनाती तीन चौकी प्रभारियों के समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी की गाज गिर गई। जानकारी के अनुसार श्री तिवारी ने चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बस अडï्ड़ा मोदीनगर विनय यादव व चौकी प्रभारी गोविंदपुरी सुबोध कुमार के अलावा मोदीनगर थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी सुभाष गिरी व आरक्षी नितिन यादव और अंकुर विहार थाने में तैनात मुख्य आरक्षी अनुज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों का कहना है कि डीसीपी की रडार पर सात दरोगाओं के सहित एक दर्जन और पुलिसकर्मी भी आ गये हैं।