पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी
गाजियाबाद (युग करवट)। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिले की 142 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या चार लाख, 56 हजार 882 हो गई है। जिले में तीनों तहसील में 24 न्याय पंचायत, 142 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्डो की संख्या 258, ग्राम पंचायत के वार्डो की संख्या 1870 और मतदान केन्द्रों की संख्या 258 है। साथ ही जिला पंचायत सदस्यों की संख्या भी 11 है। हालांकि अभी पंचायत चुनावों की घोषणा जारी नहीं हुई है। लेकिन पंचायत चुनाव कार्यालय द्वारा अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सदर तहसील के विकास खंड रजापुर में 153656 मतदाता हैं। मोदीननगर तहसील के भोजपुर विकास खंड में 131676 मतदाता, मुरादनगर विकास खंड में 105642 मतदाता, लोनी तहसील में लोनी विकास खंड में 65908 मतदाता हो गए हैं। इसमें महिला वोटरों की संख्या २१३२४०, पुरुष वोटरों की संख्या २४३२४० पिछले कई महीनों से जिले में मतदाता सूची शुद्घिकरण का काम किया जा रहा था।
जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे मतदाताओं को हटाया गया जो शहरी क्षेत्र के वोटर हो गए हैं या फिर शिफ्ट हो गए हैं, या जिनकी डेथ हो गई है।