अलीगढ़ (युग करवट)। एसएसपी नीरज जादौन ने आस्ट्रेलिया के प्रसिद्घ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जैक गिकिंग्स फस्ट के फेस पर एक स्ट्रॉग स्माइल उस समय ला दी कि जब उन्होंने ३१ मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुए आईपीएल मैच के दौरान चोरी हुआ उनका मोबाइल उन्हें सौंप दिया। यह जानकारी देते हुए श्री जादौन ने बताया कि श्री जिकिंग्स फस्ट का आई फोन १६ प्रो मैक्स आईपीएस के फाइनल मैच में चोरी हो गया था। उनकी टीम ने श्री जिकिंग्स के मोबाइल को बरामद करके इस मामले की सूचना उन्हें दे दी। श्री जिकिंग्स के अलगढ़ पहुंचने पर उन्होंने उनका मोबाइल जब उन्हें लौटाया तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इस अवसर पर उन्होंने अलीगए़ पुलिस को आभार जताते हुए जहां उन्हें व जनपद पुलिस को थैंक्यू बोली वहीं पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा भी की।