लखनऊ (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आज देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों समेत कई नेताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, सुशासन और प्रदेश के विकास की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए उनका काम उल्लेखनीय है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें। इसके साथ ही हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, राजस्थान के सीएम भाजन लाल शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भूपेन्द्र चौधरी, मनोहर लाल, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार आदि ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।