गाजियाबाद (युग करवट)। मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत निडोरी गांव में रहने वाले दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इस झगड़े में धारदार हथियारों का प्रयोग हुआ। पुलिस के मुताबिक झगड़े के दौरान चांद नामक युवक को चाकू लगा जबकि अन्य कई लोग और चोटिल हो गये। इस झगड़े में एक पक्ष के चांद, आसिम फिरोज पुत्रगण इरफान व हारून और दूसरे पक्ष के कुल्लू उर्फ कुन्तू, फिरोज और चांद पुत्रगण मुस्तकीम, हनीफा पत्नी मुस्तकीम, जियाउल व मुस्तकीम आदि के बीच में जमकर मारपीट हुई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कुछ आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी