गाजियाबाद (युग करवट)। एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब पीक आवर्स में नमो भारत ट्रेनों की 8 अतिरिक्त फेरे शुरू कर दी गई हैं। आरआरटीएस पर हाल के दिनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है। नई समय-सारिणी के अनुसार सुबह आठ से 11 बजे के बीच पीक आवर्स में चार अतिरिक्त फेरे लगाई जाएंगी। शाम के पीक आवर्स में पांच से सात बजे के बीच सराय काले खां से लेकर मेरठ दक्षिण स्टेशन के बीच चार और अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। अतिरिक्त सेवाओं को पूरा करने के लिए, दो अतिरिक्त ट्रेनें शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में इस कॉरिडोर पर रोजाना औसतन लगभग एक लाख यात्री यात्रा कर रहे हैं। बढ़ती यात्रियों की संख्या यह दिखाती है कि लोग नमो भारत को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा विकल्प के रूप में तेजी से अपना रहे हैं। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए शुरू की गई इन अतिरिक्त सेवाओं का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाना है।