नई दिल्ली (युग करवट)। इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने लिखा, थैंक यू फॉर योर गिफ्ट। मेलोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मेलोडी चॉकलेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यह गिफ्ट दोनों नेताओं की दोस्ती और भारत-इटली रिश्तों की गर्मजोशी को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं, जहां दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है। नरेंद्र मोदी ने रोम में काशी की एक झलक साझा की, जिसमें उन्होंने इतालवी चित्रकार जियामपाओलो टोमासेटी और भारतीय विरासत के साथ उनके लंबे जुड़ाव को खास तौर पर दिखाया। पीएम ने बताया कि रोम में अपनी मुलाकात के दौरान टोमासेटी ने वाराणसी पर बनी अपनी कलाकृतियां उन्हें भेंट कीं।