नई दिल्ली (युग करवट)। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उनके साथ यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद रहे। इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग के बाद से राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोर पकड़ ली है कि स्वामी प्रसाद मौर्य जल्द ही अपनी पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय कर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में उत्तर प्रदेश के आगामी राजनीतिक समीकरणों और सीटों के तालमेल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी कुछ चुनिंदा सीटों पर कांग्रेस के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। यूपी चुनाव से ठीक पहले इस तरह की राजनीतिक हलचल से राज्य का सियासी पारा अचानक काफी हाई हो गया है और विपक्षी खेमे में रणनीतिक बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं।