गाजियाबाद (युग करवट)। टॉलरेंस नीति का शत प्रतिशत अनुपालन ना करने वाले तीन निरीक्षकों व सात उपनिरीक्षकों समेत आधा दर्जन से अधिक दरोगाओं पर सीपी जे रविंदर गौड के निर्देश पर डीसीपीज की गाज गिर सकती है। इसके अलावा एक टीआई, तीन टीएसआई और आधा दर्जन से अधिक यातायात पुलिसकर्मियों के खिलाफ दण्ड़ात्मक कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों की माने तो तीनों जोन के एक एक निरीक्षक सीपी की कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं। साथ ही उनका फीडबैक भी पुलिस आयुक्त की नीति के अनुरूप नहीं दिखाई दिया। इसके चलते ये तीनों निरीक्षक पुलिस आयुक्त के रडार पर आ गये। इसके अलावा सिटी जोन में तैना दो उपनिरीक्षक, देहात जोन के तीन और सिटी जोन के दो उपनिरीक्षक की कार्यशैली और उनपर लगने वाले कई आरोपों के चलते डीसीपीज उनको निलंबन अथवा लाइन का रासता दिखा सकते हैं।