गाजियाबाद (युग करवट)। क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णानगर बागू में स्थित एक मकान में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई थी। इस सूचना के मिलते ही बाईपास चौकी प्रभारी सचिन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। उसके बाद उन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए सिलेंडर में लगी विकराल आग को बुझाने के प्रयास करने शुरू कर दिया। बहराल चौकी प्रभारी की सूझ-बूझ व साहस की वजह से एक बड़ा जानलेवा हादसा बच गया। एसआई सचिन कुमार व उनकी टीम की सराहना पुलिस महकमें से लेकर आमजनमानस तक हो रही है।