गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आरपीएल क्रिकेट ग्रांउड में लगभग सात सौ खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया गया।
इन खिलाडय़िों ने गाजियाबाद प्रीमियर लीग में खेलने के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि ट्रायल आज और कल, दोनों दिन चलेंगे।
इन ट्रायल्स का संचालन पूर्व रणजी खिलाड़ी शशिकांत खेडकर द्वारा किया जा रहा है। इस लीग में सोलह खिलाड़ी गाजियाबाद से शामिल होंगे, शेष खिलाडिय़ों का चयन इसी ट्रायल प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
साथ ही पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं आईपीएल खिलाड़ी पहले से ही इस लीग में खेलने के लिए चयनित हैं। बाकी सभी खिलाडिय़ों के चयन की प्रक्रिया वर्तमान में आरपीएल क्रिकेट ग्राउंड में जारी है।