नई दिल्ली (युग करवट)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के नए डायरेक्टर के नाम की भी घोषणा आज शाम हो सकती है। सीबीआईका अगला डायरेक्टर बनने के लिए लाइन में 39 अधिकारी बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है। कर्नाटक काडर के सूद को तीन साल पहले सीबीआई डायरेक्टर बनाया गया था। दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछले एक साल से वह एक्सटेंशन पर थे। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को पीएमओ में हुई बैठक में सीबीआई डायरेक्टर के लिए किसी नाम पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए आज शाम नए सीबीआई डायरेक्टर के नाम की घोषणा हो जाएगी। इस बार सीबीआई डायरेक्टर के लिए 39 आईपीएस अधिकारियों के नाम की सूची बनाई गई है, जिनमें से नाम का चुनाव होगा।