नई दिल्ली (युग करवट)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई बड़े नेता और राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शुभेंदु अधिकारी के साथ यह पांच विधायक भी मंत्री पद की शपथ ली हैं। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, खुदीराम टुडू, निशिथ घोष शामिल हैं। लोग आज पश्चिम बंगाल स्वतंत्रता दिवस ९ मई के रूप में मना रहा है। सोशल मीडिया पर इसी तरह की पोस्ट डाली जा रही है।