गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम मुख्यालय में संस्प्ेाड चल रहे कर्मचारी मोहित कुमार ने निगम में हंगामा किया। अधिकारियों के रोकने के बाद भी मोहित ने किसी की एक नही सुनी। निगम कर्मचारी मोहित कुमार पंचम तल पर पहुंचकर आत्म हत्या करने की धमकी देने लगा जिससे नगर निगम में भीड़ जमा हो हो गई। आनन फानन में निगम कर्मचारियों ने मोहित को शांत कराकर भेज दिया है। नगर निगम कर्मचारी यूनियन संघ के उपाध्यक्ष मयूर गिरधर ने बताया कि मोहित कुमार नगर निगम मुख्यालय में सभी कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करने लगा लेकिन कई बार समझाने के बाद उसने किसी की एक नहीं सुनी और पंचम तल पर जाकर आत्म हत्या करने का प्रयास करने लगा निगम कर्मचारियों के रोकने के बाद उसे नगर निगम से बाहर कर दिया गया। उन्होने बताया कि मोहित कुमार कुछ दिनो से सस्पेंड चल रहा है जिसे बहाली करने के लिए प्रयास किए जा रहे है।