गाजियाबाद (युग करवट)। मेरठ मंडल के आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बुधवार को विभिन्न विभागों की योजनाओं, परियोजनाओं की प्रगति को लेकर मण्डल के सभी जिलो के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त ने इस अवसर पर अधिकारियों से कहा कि सीएम डैशबोर्ड की योजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण किया व कम प्रगति वाली योजनाओं में सुधार करें।
मंडलायुक्त ने कहा कि लू के प्रकोप से बचाव के लिए सभी गौशालाओं में आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएं। चारे की बुआई की जाए। आरटीई के तहत नामांकन सुनिश्चित किए जाए व लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त ने स्कूली बसों की फिटनेस का सत्यापन कराएं, फैमिली आईडी योजना में भी प्रगति लाई जाए। मंडलायुक्त ने राजस्व वसूली कम होने पर सम्बंधित विभाग को उत्तरदायी बनाने, लंबित राजस्व वादों के निस्तारण पर भी बल दिया।
मंडलायुक्त ने कहा कि सीएमआईएम के माध्यम से एक करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्त व समयसीमा पर पूर्ण की जाएं। बैठक में गाजियाबाद डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़, गौतमबुद्घनगर डीएम मेधा रूपम, बागपत डीएम अस्मिता लाल सहित अन्य जिलों के डीएम भी मौजूद रहे।