गाजियाबाद (युग करवट)। कोतवाली नगर क्षेत्र में हुए हादसे के दौरान एक बाईक ट्रक के नीचे घुस गई। इस हादसे में ३२ वर्षीय मोनू निवासी महरौली वेव सिटी की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने मृतक मोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर जांच करनी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस समय कि जब बिकानेर कट के पास एक ट्रक मुड़ रहा था। उसी समय मोनू की बाईक उस वाहन के नीचे आ गई। पुलिस ने ट्रक को बरामद और आरोपित चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास करने शुरू कर दिये हैं।