गाजियाबाद (युग करवट)। एएसपी वरूण कुमार सिंह के द्वारा पुलिस कमिश्नरेट में आमद कर लिये जाने के बाद पु लिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने उन्हें एडीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी है। पीपीएस बरूण कुमार सिंह पुलिस महकमें के तेज तर्रार एवं लग्नशील अधिकारी माने जाते हैंं। उन्होंने एडीसीपी ट्रैेफिक का पदभार ग्रहण करते ही यातायात व्यव्स्था का भौतिक स्तर पर जायजा लेने के लिये कई स्थानों पर दौरा किया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश कमिश्नरेट की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, सरल एवं सुव्यवस्थित करने की होगी। साथ ही मार्गो पर किये अतिक्रमण को हटाने के लिये चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन को और अधिक गति प्रदान की जायेगी।