भारतीय जनता पार्टी का आजकल नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हें। इसी के तहत नोएडा में जन आक्रोश महिला जिला सम्मेलन दादरी के गुर्जर भवन मिहिर भोज इंटर कालेज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य शामिल हुईं। इसमें अभियान संयोजिका वंदना वानखेड़े रहीं जो भाजपा की जिला मंत्री हैं। कार्यक्रम संयोजिका की जिम्मेदारीदूसरी जिला मंत्री गायत्री तिवारी ने संभाली। भाजपा की दृष्टिï से कार्यक्रम बड़ा महत्वपूर्ण और गंभीर है। क्योंकि लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम प्रस्ताव सरकार पास नही ंकरा सकी। भाजपा और केन्द्र सरकार ने इसका ठीकरा विपक्ष पर फोड़ा। इसी लिए अभियान चलाकर भाजपा महिलाओं को बताने का प्रयास कर रही है कि कांग्रेस और सपा जैसे सभी विपक्षी दलों की वजह से वह संवैधानिक अधिकार से वंचित रह गई। यही कार्यक्रम नोएडा में भी हुआ। कार्यक्रम स्थल तैयार था मंच भी सज चुका था, दर्शक भी थे और श्रोता भी। यहां तक तो सब ठीक था। मगर जब कार्यक्रम हुआ और मुख्य अथिति कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो अव्यवस्थाओं को देखकर उनका पारा चढ़ गया। कार्यक्रम में स्वागत की औपचारिकता ही नहीं थी, ना फूल ना माला। इन अव्यवस्थाओं को देखकर कार्यक्रम की मुख्य अथिति भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को गुस्सा आ गया। उन्होंने आयोजकों की क्लास ले डाली। अमूमन भाजपा के कार्यक्रमों में ऐसी अव्यवस्थाएं दिखती नहीं हैं। भाजपा के कार्यक्रम बड़े व्यवस्थित होते हैं। मगर मिहिर भोज इंटर कॉलेज के गुर्जर भवन में हुए इस कार्यक्रम में शायद अनुभवहीनता हावी हो गई। आयोजकों को शायद आभास ही नहीं था कि प्रदेश अध्यक्ष का प्रोटोकाल क्या होता है। शायद पुराने पदाधिाकरियों और वर्तमान जिलाध्यक्ष ने भी कार्यक्रम की तैयारी को परखना उचित नहीं समझा। इस वजह से नोएडा में हुए कार्यक्रम से प्रदेश में अच्छा संदेश नहीं गया।