गाजियाबाद (युग करवट)। जिला सेवायोजना कार्यालय द्वारा एचआरआईटी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विशिष्टï अतिथि एचआरआईटी कुलाधिपति अनिल अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सूचना एवं कांति के क्षेत्र में नई-नई तकनीकों, एआई टूल्स, मशीन लर्निंग इत्यादि के विकास के माध्यम से देश के मानव संसाधन को तकनीक अनुरूप कौशल युक्त बनाना पडेगा। वर्तमान समय में वैश्वीकरण के कारण देश विदेश की अर्थव्यवस्थाओं, संस्कृतियों, तकनीकों एवं समाजों का आपस में जुडाव हो गया है। अभ्यर्थी विभिन्न देशों की भाषाओं को सीखकर विदेशों में नौकरी प्राप्त करके अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकता है। अनिल अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान के मानव संसाधन को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अनुरूप अपने आपको कुशल बनाना पडेगा। जिला सेवायोजना अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में 80 कम्पनियों ने शिरकत की तो वहीं 2010 अभ्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कम्पनियों द्वारा जॉब के लिए 873 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया है। रोजगार मेले में 12000 प्रतिमास से लेकर 4 लाख वार्षिक पैकेज विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर एचआरआईटी के प्रो.चांसलर अंजुल अग्रवाल भी मौजूद रहे।