जनगणना कर्मिको का प्रशिक्षण जारी, गैरहाजिर को भेजे गए नोटिस
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जनगणना कर्मिकों का प्रशिक्षण जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को सिटी जोन, विजयनगर जोन, मोहननगर जोन, वसुंधरा, तहसील लोनी, सदर, मोदीनगर में भी जनगणना प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सत्र सम्पन्न किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मिको उनके कर्तव्य बताए गए व स्पष्टï निर्देश दिए गए हैं कि जनगणना के तहत सौंपे गए गए कर्तव्य पालन से इंकार करने, लापरवाही करने या कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर और जांच में दोषी पाए जाने पर एक हजार रुपए का जुर्माना और तीन वर्ष तक की जेल हो सकती है। जनगणना के दौरान नियुक्त प्रत्येक कर्मचारी को कार्य अवधि के दौरान लोक सेवक माना जाएगा। कर्मिकों से अपील की है कि वह इस राष्टï्रव्यापी कार्य में अपनी भूमिका निभाएं। जनगणना के लिए जिले में 10 हजार 18 कर्मिकों की निुयक्ति की गई है,जिनका चरणवार प्रशिक्षण किया जा रहा है। पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना के बाद अब कर्मिक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मकानों के सूचीकरण के दौरान जनसामान्य से पूछे जाने वाले निर्धारित प्रश्नों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, डिजिटल जनगणना को लेकर पोर्टल एवं मोबाइल एप पर की जाने वाली डेटा प्रविष्टि और तकनीकी कार्यवाही का सजीव प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण से नदारद रहने वाले दो सौ से अधिक कर्मिकों को नोटिस भेज जाने के बाद उन पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। एडीएम फाइनेंस सौरभ भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षण से नदारद कर्मिको प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए हैं, इसके बाद भी अगर कोई प्रशिक्षण में नहीं पहुंचेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।