गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। नगर निगम के पांचों जोन के पार्कों में प्लांटेशन भी आयोजित किए। उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज के नेतृत्व में लगभग 5000 से अधिक पौधे लगाए गए। इंदिरापुरम, मोहन नगर, लोहिया नगर, विजयनगर, कवि नगर, वैशाली के पार्कों में प्लांटेशन किया गया। लोहिया नगर में कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं द्वारा पौधे लगाए गए। नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन की टीम द्वारा ट्रैफिक सिगनलों पर रेड लाइट ऑन होने पर इंजन बंद करने के लिए भी अपील की गई। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया।
मैस्कॉट के माध्यम से भी सिग्नल ऑन इंजन बंद का संदेश दिया गया। शहर वासियों को भी अधिक से अधिक प्लांटेशन करने के लिए जागरूक किया गया। शहर को प्लास्टिक मुक्त कचरा मुक्त बनाने के लिए भी अभियान चलाए गए।