गाजियाबाद (युग करवट)। हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह गाजियाबाद स्थित अपने पर थीं जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह अचानक जमीन पर गिर पड़ीं। उनका परिवार उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेत्री के निधन की खबर सुनकर उनके करीबी सदमे में हैं। मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली दिव्यांका, फिलहाल गाजियाबाद में अपने माता-पिता और दादी के साथ रह रही थीं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए की पढ़ाई की थी।