गाजियाबाद (युग करवट)। जनगणना में तैनात किए गए सुपरवाइजर व प्रगणक को रविवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कई कर्मचारी प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे, जिनके वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को सुपरवाइजर और प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू यिा गया है। प्रशिक्षण का निरीक्षण अपर नगर आयुक्त द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी व गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कर्मिकों को जनगणना से जुडे कार्यो व प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान प्रशिक्षण में कई कर्मचारी गैर हाजिर रहे, जिनको चेतावनी दी गई है कि यदि व प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए तो उनके वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।