गाजियाबाद (युग करवट)। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने वार्ड-83 के श्याम पार्क एक्सटेंशन के ए ब्लॉक में 19 से लेकर 6 तक, ए ब्लॉक, बी ब्लॉक की सर्विस रोड निमार्ण कार्य का शुभारंभ किया।
निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत नारियल फोड़ किया। सडक़ निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों में जहां खुशी की लहर है वहीं निवासियों ने इसके लिए कैबिनेट मंत्री का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद कविता प्रवीन भाटी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अशोक गुप्ता आटेवाले, आर.के. जिंदल, सुनील कुमार, प्रमोद सिंघल, डॉ. अनिल शर्मा, पं. गिरधारी लाल शास्त्री, एस.डी. शर्मा, राजीव निझावन, राजीव भसीन, विकास चुघ, सुनील माहेश्वरी, रामासरे चौधरी, नरेंद्र चौधरी, एम.एल. गोस्वामी, सुरेंद्र चौधरी, विवेक शर्मा, कुलदीप चौहान, मदनपाल शर्मा, वी.के. शर्मा, पं. विनोद त्रिपाठी, अमन शर्मा, मदन मास्टर, विनोद निझावन, कर्मवीर नागर, बी.डी. शर्मा, मैनपाल भाटी, बब्लू, आचार्य गिरीष गोस्वामी, शरद माथुर, श्रीनाथ, वीर सिंह चौधरी, राजू, इंद्र शर्मा, सौरभ चौधरी, प्रथम शर्मा, आकाश चौधरी, गोल्डी चौधरी, विनय चौधरी, गिरी, राधेश्याम, पवन रेड्डी, अमित आहूजा, मदन राय, बी.के. श्रीवास्तव प्रवीन भाटी आदि मौजूद रहे।