कार्यकर्ताओं को किया कार्यालय में नजरबंद
एक घंटे तक चला जमकर हंगामा
आग लगते पुतला को पुलिस ने छीना
गाजियाबाद (युग करवट)। कांग्रेस के राष्टï्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडक़े पर की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस व महानगर के कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हेमंत बिस्वा का पुतला दहन का ऐलान किया था। जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों का पुतला दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित था, जिसे देखते हुए एसीपी कविनगर सूर्यबलि के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस तैनात कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों को जिला मुख्यालय आने से रोकने के लिए उन्हें पुराना बस अड्डा स्थित कांग्रेस कार्यालय में ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। कार्यालय में नजरबंद किए जाने और पुतला दहन रोकने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। कार्यालय में नजरबंद किए जाने से भडक़े कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान चैनल गेट बंद कर दिया। कार्यकर्ता अंदर और पुलिस बाहर मौजूद रहीं। इस बीच कांग्रेसियों ने चैनल गेट के अन्दर ही सीएम हेमंत बिस्वा के पुतले में आग लगा दी। पुतले में आग लगती देख पुलिस कर्मी तुरंत गेट खोल कर कार्यालय में घुसे और पुतले को बाहर निकाल कर आग बुझा दी। इस दौरान पुतले को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर खींचतान शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने फिर पुतले में आग नहीं लगने दी और कांग्रेसियों ने पुतला छीनकर ले गई। काफी देर तक पुलिस और कांग्रेसियों में यह खींचतान चलती रही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने आरोप लगाया कि उनका पूर्व में कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित था, इसके बाद भी उन्हें और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन उनके कार्यालय में ही घेराबंदी कर रोक दिया गया। यहां तक की प्रदर्शन करने से भी रोका गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की जिससे कई कार्यकर्ता गिर भी पड़े। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में अब प्रदर्शन करने से भी रोका जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि असम के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन में सुशांत गोयल, अश्वनी त्यागी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डोली त्यागी, सुशील शर्मा सूर्याकांत, एड चंन्दपाल, सविता गौतम, रूबी मलिक, ममता सिंह, सीमा,नाजमीन, अमित, आशिफ सैफी,सविता जायसवाल, सुरेन्द्र शर्मा,उदय सिंह पाल, कपिल गोयल आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओ को पुलिस ने किया नजरबंद
असम सीएम हेमंत बिस्वा के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को उनके आवास पर नजर बंद किया। कांग्रेस नेता दिनेश चंद मेहता, अनवर कुरैशी सहित दर्जनों कांग्रेसियों को नजर बंद किया गया। हालांकि बड़ी संख्या में कांग्रेसी समय से पहले ही कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में नहीं पहुंचे बड़े पदाधिकारी
कांग्रेस हाईकमान २०२७ मिशन को लेकर रात दिन एक किए हुए है लेकिन लोकल स्तर पर कांग्रेस महानगर व जिले की आपसी टांग खिचाई के कारण कांग्रेस पार्टी मजबूत होती हुई नही दिख रही है। विरोध प्रर्दशन में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विरोध प्रर्दशन में शामिल नही हुए।
कांग्रेस के जिला व महानगर के ही कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता ही प्रदर्शन में पहुंचे। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन की जानकारी पूर्व में सभी पदाधिकारियों को दे दी गई थी, इसके बाद भी अगर कोई नहीं पहुंचा तो यह जवाब वही लोग देंगे। लेकिन उनके बाद भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी प्रदर्शन में शामिल हुए।