गाजियाबाद (युग करवट)। वार्ड 47 शास्त्री नगर में मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी ने वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत प्रवास कर जनता से संवाद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल व पार्षद अमित त्यागी ने अजीतपाल त्यागी का स्वागत किया। विधायक अजीतपाल त्यागी ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, समाज के विभिन्न कार्गो के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया। इस अवसर पर विजय धामा, राहुल तोमर, दुष्यंत पुंडीर, कर्मवीर सिंह, डीसी त्यागी, भोपाल सिंह, संदीप शर्मा, कृष्ण मावी, हरिओम सिंघल, राकेश शर्मा, अतरपाल कौशिक, अंकित त्यागी, नीरज गुप्ता, औचित्य त्यागी, अनुज सिंह, कन्हैया शर्मा, राधेश्याम त्यागी, पवन गुप्ता, जेपी गौड़, जयपाल सिंह, जितेंद्र पालीवाल, हेमलता चौधरी, सुभाष त्यागी, जीके कपूर, अमित गुप्ता, रितिक ढिलोर, कुंवरपाल चौधरी, केएस परिहार, अशोक राव, मोहित पांचाल आदि उपस्थित रहे।