नई दिल्ली (युग करवट)। घरेलू शेयर बाजार में पांच दिनों से जारी बढ़त का सिलसिला गुरुवार को टूट गया। घरेलू शेयर बाजार में पांच दिनों से जारी बढ़त का सिलसिला गुरुवार को टूट गया। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 931.25 (1.20प्रतिशत) अंक टूटकर 76,631.65 के स्तर पर आ गया। दिन के दौरान इसमें 1,215 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 76,347.90 पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 222.25 (0.93 प्रतिशत) अंकों की गिरावट के साथ 23,775.10 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। इस दौरान एलएंडटी और जियो फाइनेंस जैसे शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुझान, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी निधियों की निरंतर निकासी ने भी घरेलू बाजार में निवेशकों को चिंतित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.63 पर खुला, फिर गिरकर दिन के दौरान 92.92 के निचले स्तर पर पहुंच गया। सत्र के दौरान इसने दिन का उच्चतम स्तर 92.53 भी छुआ। गुरुवार को कारोबार सत्र के अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 92.63 पर कारोबार कर रहा था। इसमें पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।