नई दिल्ली (युग करवट)। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर वकीलों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यालय के आसपास पुलिस की तैनाती की गई। यह विरोध प्रदर्शन एनएएलएसएआर विवाद को लेकर भी चर्चा में है।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बीसीआई चेयरमैन पर वकीलों और कानून के छात्रों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, बीसीआई चेयरमैन ने कानून के छात्रों या वकीलों के कल्याण के लिए एक भी काम क्या किया है? वकीलों पर रोजाना हमले हो रहे हैं और पुलिस थानों के अंदर उनकी हत्या की जा रही है। हाल ही में हैदराबाद में एक वरिष्ठ वकील की मौत हुई। क्या उन्होंने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि वकीलों के कल्याण के मुद्दों पर बीसीआई चेयरमैन चुप रहते हैं, जबकि राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने बीसीआई के आधिकारिक पत्रों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।