प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। मोदीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीकरी गांव के पास धाबे पर गोलियां बरसाकर एचएस राहुल उर्फ कालू पर कातिलाना हमला करने वाले अभियुक्तों में से एक मिंटू पुलिस को गच्चा देकर सरेंडर करने के बाद जेल चला गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस अब मिंटू को पीसीआर पर लेकर उससे वारदात में प्रयुक्त हुए हथियार बरामद करने का प्रयास करेगी। उधर, इस संदर्भ एसीपी मोदीनगर भाष्कर वर्मा का कहना है कि पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई करने जा रही है।