गाजियाबाद (युग करवट)। आईजीआरएस पोर्टल से मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में शासन द्वारा जारी किये गये रिपोर्ट कार्ड में इस बार भी कमिश्नरेट पुलिस ने प्रदेश किया। इस बार कमिश्नरेट पुलिस गाजियाबाद के हर थाना प्रभारी ने १०० में से १०० अंक प्राप्त करके जनपद पुलिस का नाम गौरवाविंत करने का काम किया। एसएचओ लोनी मुकेश सोलंकी, एसएचओ नन्दग्राम उमेश कुमार सिंह, एसएचओ कौशांबी अजय कुमार शर्मा, एसएचओ इंदिरापुरम रवेंद्र गौतम, एसएचओ लोनी बॉर्डर मनीष बिष्टï, एसएचओ कोतवाली सचिन कुमार, एसएचओ कविनगर अनुराग शर्मा, एसओ मधुबन बापूधाम आईपीएस दीप्ति एस चौहान, अखिलेश कुमार सिंह, एसओ वेव सिटी मानवेंद्र सिंह, एसएचओ सिहानीगेट कुलदीप कुमार दीक्षित, एसएचओ विजयनगर धर्मपाल सिंंह, एसएचओ ट्रोनिका सिटी प्रभू दयाल, एसएचओ टीला मोड़ रवि बालियान, एसएचओ लिंक रोड रविंद्रचंद्र पंत, एसएचओ साहिबाबाद योगेंद्र सिंह, एसएचओ शालीमार गार्डन अवधेश त्रिपाठी, एसएचओ खोडा नरेश कुमार शर्मा, एसओ क्रासिंग रिपब्लिक श्वेता सिंह, एसएचओ मसूरी अजय चौधरी, एसओ मुरादनगर अंकित कुमार, एसएचओ भोजपुर प्रताप सिंह, एसओ निवाड़ी कृष्ण कुमार मौर्य, एसएचओ मोदीनगर आन्नद प्रकाश मिश्रा, एसएचओ अंकुर विहार योगेंद्र पंवार के अलावा महिला थाना प्रभारी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।