प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। ऑपरेशन प्रहार को पूरी तरह से सफल बनाने के लिये एसएचओ नन्दग्राम उमेश कुमार सिंह ने एसीपी जियाउदï्दीन अहमद की अगुवाई में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन आरकेजीआईटी कॉलेज के ऑडोटेरियम में आयोजित हुआ। एसीपी नन्दग्राम जियाउदï्दीन अहमद से छात्रोंं को ऑपरेशन प्रहार के महत्व एवं नशे व अवैध शस्त्र रखने के दुष्परिणामों से अवगत करातेे हुए बताया कि जहां नशा हमारे स्वास्थ का नाश करता है वहीं अवैध हथियारों की रखने की चाहत इंसान का अपराध के दलदल में धकेलने पर देरी नहीं लगाती है। श्री अहमद ने कहा कि युवा पीढ़ी को अगर अपने जीवन का संवारना है तो उन्हें नशे व अवैध हथियारों से सदैव दूर रहना चाहिये। उधर एसएचओ एमेश कुमार सिंह ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा करने की वजह से जहां परिवार टूट जाता है वहीं हमारा सामाजिक ताना बाना भी छिन्न भिन्न हो जाता है। इसलिये छात्रों से उनकी अपील है कि वो सदैव नशे की लत व अवैध शस्त्र रखने की चाहत से दूर रहें।